घाघीडीह जेल गेट के पास से अभिजित मंडल का नाम लिखा पर्चा और गोली बरामद

घाघीडीह जेल गेट के पास से अभिजित मंडल के नाम लिखा पर्चा और गोली बरामद

अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है परसुडीह पुलिस, मिले कई सुराग

फोटो- ——–घाघीडीह जेल का फाइल फोटो लगा सकते हैं.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

घाघीडीह केंद्रीय कारा के मुख्य द्वार पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवकों द्वारा की गयी फायरिंग के मामले में परसुडीह थाना में केस दर्ज हुआ है. इस मामले में घाघीडीह केंद्रीय कारा के अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति के बयान बाइक सवार दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो छानबीन के दौरान परसुडीह पुलिस ने जेल गेट के पास से एक पर्चा बरामद किया है. पर्चा में अभिजित मंडल का नाम लिखा हुआ है. साथ ही उस पर्चे में एक मिस फायर हुई गोली भी मिली है. अभिजित मंडल का नाम लिखा पर्चा मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वहीं दूसरी ओर जेल प्रबंधन ने भी अभिजित मंडल को विशेष सुरक्षा में रखा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को फायरिंग करने वाले युवकों के नाम के बारे में जानकारी मिली है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी की जा रही है.

घाघीडीह जेल की दीवार और मेन गेट पर लगे कैमरे में साफ दिख रखा है कि दो युवक चेहरा ढंक कर बाइक से आये और हवाई फायरिंग की है. उसके बाद जेल गेट के पास एक पर्चा छोड़ कर मौके से फरार हो गये. फायरिंग की आवाज सुनने के बाद सुरक्षाकर्मी भी गेट की ओर दौड़े, लेकिन उससे पूर्व दोनों शातिर बदमाश मौके से भाग निकले.

टकलू लोहार हत्याकांड में जेल में बंद है अभिजित

अभिजित मंडल उर्फ कांडी भुइयांडीह के टकलू लोहार हत्याकांड का आरोपी है और वर्तमान में सीसीए के तहत घाघीडीह जेल में बंद है. सूत्रों की मानें तो पुलिस अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही है. एक तो पुलिस अभिजित मंडल गिरोह के युवकों की तलाश कर रही है. वहीं पर्चा पर अभिजित का नाम और गोली मिलने के बाद पुलिस उसके विपक्षी गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIKHIL SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >