टाटा सेरसा और विकास सीसी के बीच फाइनल आज

जमशेदपुर. टाटा सेसरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. टाटा सेसरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. गुरुवार को फाइनल मैच में टाटा सेरसा का सामना विकास क्रिकेट क्लब से सुबह आठ बजे से होगा. बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये सेमीफाइनल मैच में टाटा सेरसा की टीम ने रूरल ग्रीन को 118 रन से हराया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाये. दिव्यांशु ओझा ने 57, गुलशेर आलम ने 47 और मनीष कुमार नाबाद 33 रन की नाबाद पारी खेली. रूरल ग्रीन के संजय टुडू और अंजन कुमार भकत ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में रूरल की टीम 14 ओवर में 110 रन पर सिमट गयी. टाटा सेरसा के इमरान जिलानी और अंकित कुमार दुबे ने तीन-तीन और विश्वजीत सिंह ने दो विकेट लिये. इमरान जिलानी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >