बाराद्वारी : डॉक्टर के घर पहुंच महिला रिश्तेदार ने किया हंगामा

बाराद्वारी : डॉक्टर के घर पहुंच महिला रिश्तेदार ने किया हंगामा

जमशेदपुर :

न्यू बाराद्वारी निवासी व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके अग्रवाल के घर पहुंचकर शनिवार को एक महिला रिश्तेदार ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान उनके घर में तोड़फोड़ भी की. डॉ. आरके अग्रवाल की पत्नी अनिता अग्रवाल जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो महिला उनसे भी उलझ गयी. इस संबंध में डॉ. आरके अग्रवाल की पत्नी अनिता अग्रवाल ने सीतारामडेरा थाना में साकची की रचना अग्रवाल के खिलाफ लिखित शिकायत की है. जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व भी रचना अग्रवाल ने डॉ. आरके अग्रवाल के घर व क्लिनिक में हंगामा किया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >