स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर में 50 मरीज��ं की जांच

50 patients examined in free health and eye check-up camp

जमशेदपुर. रेड क्रॉस सोसाइटी और यूसीआइएल की ओर से पूर्वी बादिया पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 50 मरीजों की जांच की गयी. मरीजों को दवाएं भी दी गयीं. शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों की आंखों की जांच में चिह्नित मरीजों का राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर में ऑपरेशन कराया जायेगा. कार्यक्रम में अतिथि जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू ने नियमित रूप से कैंप के आयोजन होने से ग्रामीणों को लाभ लेने की बात कही. मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि 12 अप्रैल को गोहला पंचायत के बाकड़ा मध्य विद्यालय में भी स्वास्थ्य शिविर लगेगा. कैंप में चिकित्सक डॉ जया मोईत्रा, डॉ बीपी सिंह, राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, हीरा लाल, आशीष सिंह, बुद्धेश्वर मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >