पूर्व सैनिक पर केस दर्ज, पेन डाउन हड़ताल पर रहे अंचल कर्मचारी

घाटशिला में अंचल निरीक्षक के साथ मारपीट के विरोध में अंचल कर्मियों ने पेन डाउन हड़ताल की। आरोपी पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यालय का काम ठप रहा।

घाटशिला : घाटशिला के अंचल निरीक्षक लखींदर माझी के साथ कथित मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है. घाटशिला थाना में पूर्व सैनिक मो जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं, कार्रवाई में देरी से नाराज अंचल कर्मियों ने शुक्रवार को पेनडाउन (कलमबंद) हड़ताल कर दी. इससे कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा. ऐसे में अंचल कार्यालय में काम के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा. कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि अगले दिन आने पर लोगों के सभी लंबित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा.

जानकारी के अनुसार, घटना 19 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे स्टेशन के समीप एक होटल में हुई थी. अंचल निरीक्षक लखिंदर माझी सरकारी कार्य के सिलसिले में क्षेत्र निरीक्षण के बाद होटल में भोजन कर रहे थे. नवाबकोठी निवासी पूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद वहां पहुंचे. आरोप है कि कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

36 घंटे तक कार्रवाई नहीं, धरना पर बैठे कर्मचारी

घटना के बाद करीब 36 घंटे तक पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को अंचल कर्मी अंचल कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गये. पेनडाउन हड़ताल शुरू कर दी. कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से कार्यस्थल पर भय का माहौल बना हुआ है.

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

लखींदर माझी की लिखित शिकायत पर घाटशिला थाना कांड संख्या 47/26 दर्ज किया गया है. एफआइआर में मो जावेद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 126(2), 115(2), 132, 121(1), 352, 351(2), एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) व 3(1)(s) मामला दर्ज किया गया है.

सरकारी कार्य में बाधा, जातिसूचक टिप्पणी का

आरोप

प्राथमिकी में सीआइ ने उल्लेख है कि मो जावेद ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सीआइ के साथ दुर्व्यवहार किया. आरोप है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी. बताया कि घटना में उन्हें चोट लगी.

गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की

चेतावनी

कर्मचारियों ने बीडीओ यूनिका शर्मा, सीओ निशांत अंबर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि नामजद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने इसकी पत्र डीसी, एडीसी, एसडीओ को भेजने का भी आग्रह किया. वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जायेगी. मौके पर किशन राय, राजकुमार प्रसाद, टिबला सबर, मेघराज मुर्मू, सुरेंद्र मुर्मू, कौशिक नामाता, अविनाश मोहंती, लखींद्र मुर्मू, आशुतोष चौबे, एकता शर्मा आदि मौजूद थे.

अंचल कार्यालय के पास धरना देते सीआई व अंचल कर्मी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >