राज्यपाल के पुत्र पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई : डॉ अजय

आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है. यही भाजपा का चाल और चरित्र है.

(फोटो 17 डॉ अजय 1) जमशेदपुर. पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ओडिशा राजभवन के कर्मचारी बैकुंठ प्रधान ने राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित दास पर गत 7 जुलाई को उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, इसकी शिकायत बैकुंठ प्रधान ने विभागीय उच्च अधिकारियों सहित राज्यपाल से भी की थी. इस पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था. राज्यपाल के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी, बल्कि आनन- फानन बैकुंठ प्रधान का तबादला गृह विभाग में कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भ���जपा शासित राज्यों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है. यही भाजपा का चाल और चरित्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >