Jamshedpur News : कल से पुराने अस्पताल में चल रहे इमरजेंसी भर्ती होगा बंद, नये अस्पताल में मरीजों की होगी भर्ती

साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी और आइसीयू में अब नये मरीजों की भर्ती बुधवार से बंद कर दी जाएगी.

डिमना रोड स्थित नये भवन में शुरू होगी इमरजेंसी सेवा, पुरानी इमरजेंसी में केवल इलाज, भर्ती पर रोक

Jamshedpur News

साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी और आइसीयू में अब नये मरीजों की भर्ती बुधवार से बंद कर दी जाएगी. इसकी जगह बुधवार से डिमना रोड स्थित नये अस्पताल भवन में मरीजों की भर्ती शुरू होगी. मंगलवार को इसको लेकर नये अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में विधिवत पूजा-अर्चना होगी. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने बताया कि नये अस्पताल में इमरजेंसी शुरू करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल पुराने अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी, लेकिन उसमें अब किसी भी नए मरीज को भर्ती नहीं किया जाएगा. पुराने अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों को जैसे-जैसे छुट्टी दी जाएगी, वहां की इमरजेंसी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. तब तक दोनों स्थानों पर चिकित्सकों की ड्यूटी जारी रहेगी. फिलहाल पुराने अस्पताल के आइसीयू में चार और इमरजेंसी में 50 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है.

विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक

नये अस्पताल में इमरजेंसी और आइसीयू संचालन को लेकर सोमवार को अधीक्षक डॉ. मंधान ने ऑर्थो, सर्जरी और मेडिसिन विभाग के एचओडी के साथ बैठक की. बैठक में यह तय किया गया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की ड्यूटी का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा. साथ ही इमरजेंसी ड्रेसिंग रूम में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और उनके स्थान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanam kumar singh

सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >