Jamshedpur News : धनबाद के कोयला माफिया पर अंकुश लगाना ईडी के बूते की बात नहीं : सरयू राय

Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद में कोयला माफिया पर अंकुश लगाना ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बूते की बात नहीं है.

सरयू का आरोप- धनबाद जिला प्रशासन कोयला माफिया तंत्र की मुट्ठी में

Jamshedpur News :

विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद में कोयला माफिया पर अंकुश लगाना ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के बूते की बात नहीं है. ईडी कोयला माफिया की कतिपय आर्थिक अनियमितताओं पर कार्रवाई कर सकती है, काला धन जब्त कर सकती है, अनियमितताओं के प्रमाण एकत्र कर सकती है, कुछ हद तक मनी लाॅन्ड्रिंग (धन शोधन) का पर्दाफाश कर सकती है, पर राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कोयला माफिया को मिल रहे खुला प्रशासनिक संरक्षण पर कार्रवाई कर अकेले इनके भ्रष्टाचार की जड़ पर प्रहार करना ईडी के लिए संभव नहीं है. इसके लिए ईडी के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों की प्रशासनिक इकाइयों को भी अवैध खनन क्षेत्र में एसआइटी गठन कर उतरना होगा.

एक बयान जारी कर विधायक ने कहा कि धनबाद के कोयला माफिया तंत्र की सीधी पहुंच केंद्र और राज्य सरकार के प्रभावशाली व्यवस्था तंत्र तक है. राजनीतिक पदधारी कोयला माफिया की गतिविधियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. धनबाद जिला प्रशासन, तो इनकी मुट्ठी में है. झारखंड सरकार के सचिवालय तक को ये सीधे प्रभावित करते हैं. विधानसभा में उठाये जाने वाले सवालों और दिये गये प्रमाणों पर विभागों के उत्तर कोयला माफिया के हितों की रक्षा करने वाले होते हैं. सरयू राय ने कहा कि बीसीसीएल केंद्र सरकार का लोक उपक्रम है. इसके वरीय अधिकारियों की मिलीभगत कोयला माफिया के साथ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >