जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से टेल्को स्थित टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे जिला वॉलीबॉल लीग के दूसरे दिन पांच मैच खेले गये. पुरुष वर्ग के पहले मैच में मंगल सिंह क्लब ने गुलमोहर टेल्को की टीम को 2-0 से हराया. दूसरे मैच में बजरंग स्पोर्टिंग ने शंकोसाई मानगो को मात दी. तूरामडीह क्लब की टीम ने भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब को शिकस्त दी. महिला वर्ग के मुकाबले में भगत सिंह क्लब की टीम ने टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर को 14-25, 25-18, और 15-11 से हराया. एनएमएल केपीएस और शंकोसाइ जूनियर के बीच खेले गये मैच में शंकोसाई की टीम विजयी रही. मैच का संचालन सुनील कुमार रॉय, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, जे अरुण मूर्ति, राजेश्वर गुप्ता, अरशद अली, हरेराम, अनंतो संतरा ने किया. इससे पहले दूसरे दिन के मुकाबलों की शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पी विजय कुमार व पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर जीबी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
