East singhbhum chess: रियान, अरिजीत, टी नेहा व नाविका ने जीता खिताब

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला अंडर-15 व अंडर-9 ओपन और बालिका चेस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला अंडर-15 व अंडर-9 ओपन और बालिका चेस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंडर-9 ओपन वर्ग में रियान रोहल गोल्लापल्ली (7) विजेता बने. रिद्धान गोयल दूसरे, ऋत्विक तीसरे, मैती सौरिश चौथे व विधान पांचवें स्थान पर रहे. अंडर-9 बालिका वर्ग में टी नेहा पहले, टी निहारिका दूसरे, महक चौधरी तीसरे, अनिशा कुमारी चौथे व नविशा अग्रवाल पांचवें स्थान पर रही. अंडर-15 ओपन वर्ग में अरिजीत घोष विजेता, सम्राट सिंह उपविजेता व देव आदित्य घोष तीसरे स्थान पर रहे. नि:श्चय सिंह राणा चौथे व रुद्रनील पांचवें स्थान पर रहें. अंडर-15 बालिका वर्ग में नाविका जायसवाल विजेता बनी. नायरा आदित्य दूसरे, युत्की अशोपा तीसरे, आद्या गुप्ता चौथे व मोनाली विश्वास पांचवें स्थान पर रही. अंडर-15 ओपन व बालिका वर्ग के शीर्ष चार खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. वहीं, अंडर-9 ओपन व बालिका वर्ग के शीर्ष दो खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वत्सल सिंघानिया, जयंत कुमार भुइंया, चंदन कुमार प्रसाद, केपी शर्मा, विशाल कुमार मिंज, अवधेश कुमार, शुभांगी वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >