East singhbhum paralympic committee formed : पूर्वी घोष अध्यक्ष व जे बेहरा बने सचिव

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालिंपिक कमेटी का गठन रविवार को किया गया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालिंपिक कमेटी का गठन रविवार को किया गया. सबल सेंटर, साकची में पैरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य अजित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला कमेटी का गठन किया गया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी के प्रथम सप्ताह में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स एवं पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर में किया जाएगा. जिला कमेटी में अवतार सिंह, मुख्तार आलम (प्रधान संरक्षक), पूर्वी घोष (अध्यक्ष), पी बाबूराव, धीरज शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, अजय महंती (उपाध्यक्ष), जे बेहरा (सचिव), राजकुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), टेनिक महतो, नरेश कुमार (संयुक्त सचिव), पुष्पलता कुमारी, गीता सिंह, डॉ निवेदिता पाणिग्राही, पॉल इब्राहिम, डब्ल्यू रहमान, प्रणव नाहा, एम अरशद (सहायक सचिव), पीसी स्वामी, शिवा राजू, संतोष कुमार सिंह, नितिन कुमार, अनिता त्रिलोचन सागर, दिलदार सिंह (कार्यकारिणी सदस्य) शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >