east singhbhum girls won medal in kickboxing : जिले की बालिका किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक

रामगढ़ स्थित इंडोर स्टेडियम में 13-14 सितंबर को खेलो इंडिया वीमेंस किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. रामगढ़ स्थित इंडोर स्टेडियम में 13-14 सितंबर को खेलो इंडिया वीमेंस किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किये. इसमें चार स्वर्ण, तीन रजत व सात कांस्य पदक शामिल है. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अदिति कुमारी, बबिता सिंह, दीक्षा सिंह, जादुमुनी हेंब्रम (स्वर्ण पदक), प्रिया सिंह, रोशनी सिंह, सविता सरकार (रजत पदक), सीमा सिंह, ममता सिंह, दीपिका सिंह, वर्षा सिंह, सुष्मिता हेंब्रम, पूरबी गोप, जानकी गोप शामिल है. बालिकाओं ने कोच करिया मार्डी व जादुमुनी के देखरेख में शानदार प्रदर्शन किया. उक्त जानकारी जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जेनाराम बोदरा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >