जिले में छह लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य हासिल, आगे की खरीद के लिए विभाग से मांगा मार्गदर्शन
पूर्वी सिंहभूम: 5736 किसानों में से 4136 को पहली किस्त व 2334 किसानों को दूसरी किस्त की राशि का हो चुका है भुगतान
मुख्य संवाददादा, जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम जिले में धान खरीद का लक्ष्य शत- प्रतिशत (6 लाख क्विंटल) हासिल कर लिया गया है. 30 अप्रैल तक आगे धान खरीद करनी है या नहीं, इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने पत्र लिखकर विभाग से मार्गदर्शन मांगा है. शत- प्रतिशत धान की खरीद करने वाला पूर्वी सिंहभूम राज्य का पहला जिला है. जिले में निबंधित 5,736 किसानों में से 4,136 को पहली किस्त व 2,334 किसानों को दूसरी किस्त की राशि का भुगतान हो चुका है. पहली किस्त के रूप में 44.50 करोड़ और दूसरी किस्त के रूप में किसानों को उनके बैंक खाता में 25.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है
25 लाख क्विंटल धान की जिले में पैदावार :
कृषि विभाग के मुताबिक जिले में 2023-24 में 25 लाख क्विंटल धान की पैदावार हुई है.