जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 2-6 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में टीम इवेंट, एकल और युगल वर्ग में मुकाबले होंगे. इस टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे. टीम इवेंट में हिस्सा लेने वाली स्कूलों को 800 रुपये की इंट्री फीस देनी होगी. एकल वर्ग के लिए 150 रुपये व युगल वर्ग में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को 200 रुपये की इंट्री देने होगी. इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं. इंट्री लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव यूके चटर्जी ने दी.
Jamshedpur sports news : इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता दो मई से जेआरडी में
2-6 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

Jamshedpur sports news : इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता दो मई से जेआरडी में