Jamshedpur News : दीपावली के दौरान सभी संवेदनशील इलाकों में अधिक था ध्वनि प्रदूषण, रात के साथ बढ़ता गया धमाके का साउंड

दीपावली की रात जमशेदपुर में ध्वनि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता गया. बिष्टुपुर, साकची से लेकर नया कोर्ट और टीएमएच जैसे साइलेंट जोन तक हर जगह पटाखों का शोर तय मानकों से कहीं ज्यादा दर्ज किया गया.

Jamshedpur News :

दीपावली की रात जमशेदपुर में ध्वनि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता गया. बिष्टुपुर, साकची से लेकर नया कोर्ट और टीएमएच जैसे साइलेंट जोन तक हर जगह पटाखों का शोर तय मानकों से कहीं ज्यादा दर्ज किया गया. नियमों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़ने पर रोक थी, लेकिन हकीकत यह रही कि 10 बजे के बाद ही सबसे ज्यादा धमाके होते रहे.

जांच के अनुसार ध्वनि प्रदूषण का पीक आवर रात 9 से 10 बजे के बीच रहा. दीपावली से पहले 13 अक्टूबर और फिर 20 अक्टूबर को अलग-अलग इलाकों में साउंड मीटर से माप किया गया. आदित्यपुर (इंदिरा चौक और एस-टाइप चौक), साकची गोलचक्कर, टीएमएच, नया कोर्ट और बिष्टुपुर वाहन टेस्टिंग सेंटर के पास मापी गयी आवाज ने प्रशासन को भी चौंका दिया. सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण साकची गोलचक्कर के पास रिकॉर्ड हुआ, जहां रात 9 से 10 बजे के बीच आवाज का स्तर 99.6 डेसिबल तक पहुंच गया. जबकि तय मानक सिर्फ 55 डेसिबल का है. कई जगहों पर यह स्तर 106.9 डेसिबल तक भी पहुंचा, जो कि खतरनाक स्तर माना जाता है. वहीं सामान्य दिनों में भी कुछ जगहों पर 67 से 91 डेसिबल तक का शोर दर्ज किया गया, जो मानक से अधिक है.

स्थान : एस टाइप चौक, आदित्यपुर (रिहायशी इलाके के लिए तय मानक 55 डेसिबल दिन में और रात में 45 डेसिबल) (सभी आंकड़े डेसिबल में)

समय——साउंड लेवल 13 अक्तूबर—साउंड लेवल 20 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7 बजे तक—73.0—–78.0शाम 7 से रात 8 बजे तक—75.4—-80.5रात 8 बजे से 9 बजे तक—-80.5—-85.6रात 9 बजे से 10 बजे तक—72.8—-80.5रात 10 बजे से 11 बजे तक—75.8—-75.8रात 11 बजे से 12 बजे तक—71.6—-86.1औसतन—-74.85 डेसिबल————81.08अधिकतम—88.0 डेसिबल—–98.9 डेसिबलन्यूनतम–62.6——62.6 डेसिबलइंदिरा चौक आदित्यपुर (रिहायशी इलाके के लिए तय मानक 55 डेसिबल दिन में और रात में 45 डेसिबल) :समय——साउंड लेवल 13 अक्तूबर—साउंड लेवल 20 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7 बजे तक—79.4—–72.5शाम 7 से रात 8 बजे तक—80.4—-86.2रात 8 बजे से 9 बजे तक—-79.9—-78.7रात 9 बजे से 10 बजे तक—80.1—-79.6रात 10 बजे से 11 बजे तक—79.6—-78.4रात 11 बजे से 12 बजे तक—76.9—-72.8औसतन—-79.38 डेसिबल————78.03अधिकतम—92.1 डेसिबल———-98.5 डेसिबलन्यूनतम—-62.6 डेसिबल——–69.8 डेसिबलबिष्टुपुर व्हीकल टेस्टिंग सेंटरसमय——साउंड लेवल 13 अक्तूबर—साउंड लेवल 20 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7 बजे तक—69.5—–67.9शाम 7 से रात 8 बजे तक—76.0—-76.2रात 8 बजे से 9 बजे तक—-823—-85.3रात 9 बजे से 10 बजे तक—77.7—-78.4रात 10 बजे से 11 बजे तक—80.1—-84.9रात 11 बजे से 12 बजे तक—76.7—-77.1औसतन—-77.05 डेसिबल————78.30अधिकतम—90.6 डेसिबल—–100.3 डेसिबलन्यूनतम—67.2 डेसिबल——67.9 डेसिबलटीएमएच के पास (साइलेंट जोन)समय——साउंड लेवल 13 अक्तूबर—साउंड लेवल 20 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7 बजे तक—60.2—–60.1शाम 7 से रात 8 बजे तक—57.8—-59.3रात 8 बजे से 9 बजे तक—-64.4—-64.5रात 9 बजे से 10 बजे तक—69.3—-71.1रात 10 बजे से 11 बजे तक—65.9—-64.2रात 11 बजे से 12 बजे तक—71.1—-65.9औसतन—-64.78 डेसिबल————64.18अधिकतम—75.7 डेसिबल——-80.6 डेसिबलन्यूनतम—-55.4 डेसिबल—–55.2 डेसिबलनया कोर्ट के पास (साइलेंट जोन- मानक दिन में 50 और रात में 40 डेसिबल है)समय——साउंड लेवल 13 अक्तूबर—साउंड लेवल 20 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7 बजे तक—73.6—–73.9शाम 7 से रात 8 बजे तक—77.6—-77.4रात 8 बजे से 9 बजे तक—-72.6—-72.5रात 9 बजे से 10 बजे तक—76.9—-84.9रात 10 बजे से 11 बजे तक—76.1—-88.6रात 11 बजे से 12 बजे तक—69.3—-76.7औसतन—-74.31 डेसिबल————79.0अधिकतम—-91.5 डेसिबल—–106.9 डेसिबलन्यूनतम—–67.9 डेसिबल——65.2 डेसिबलसाकची गोलचक्करसमय——साउंड लेवल 13 अक्तूबर—साउंड लेवल 20 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7 बजे तक—79.4—–79.9शाम 7 से रात 8 बजे तक—80.4—-77.5रात 8 बजे से 9 बजे तक—-79.9—-82.5रात 9 बजे से 10 बजे तक—80.1—-99.6रात 10 बजे से 11 बजे तक—79.6—-88.6रात 11 बजे से 12 बजे तक—76.9—-79.6औसतन—-79.38 डेसिबल————84.62अधिकतम—–97.0 डेसिबल——-106.9 डेसिबलन्यूनतम—–66.8 डेसिबल——-65.2 डेसिबल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >