यहां गोल्डन रंग के भव्य काल्पनिक मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा, प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण

हल्दीपोखर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने भूमिपूजन किया। इस साल गोल्डन रंग के भव्य काल्पनिक मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

हल्दीपोखर : पोटका के हल्दीपोखर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सोमवार को दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. सोनारी से पहुंचे पंडित बापी मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमिपूजन संपन्न कराई. इस दौरान पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना कर शांतिपूर्ण एवं सफल पूजा आयोजन की कामना की.

पंडाल की भव्यता करेगी आकर्षित

पूजा कमेटी के अनुसार, इस वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर गोल्डन रंग का भव्य काल्पनिक मंदिर तैयार किया जाएगा. आकर्षक सजावट के साथ बनाए जाने वाले पूजा पंडाल में मां दुर्गा की सुंदर एवं भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. पंडाल की भव्यता और प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत कुंडू (राजू) ने कहा - प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. पूजा पंडाल को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए कमेटी के सदस्यों की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है.

मौके पर ये थे मौजूद

इस दौरान पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पंडित बापी मुखर्जी, दुलाल मुखर्जी, कृष्णा प्रसाद, दिलीप राम, रमेश मोदी, दिलीप अग्रवाल, विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, निलय मंडल, सूजय नंदी, श्याम सुंदर सरकार, विशाल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, संजीत प्रधान, प्रकाश सोनकर, राहुल मोदक, विक्की गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रणय कुमार, किशानु नंदी, अभिनव राम, डोमन सोनकर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >