जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, 26 फरवरी को रखेंगी भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला

Droupadi Murmu: जमशेदपुर में 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी. 2.5 एकड़ में पूरी तरह पत्थर से बनने वाले इस मंदिर के साथ एक शोध केंद्र भी बनेगा. जानिए क्या है इस मंदिर की वास्तुकला और भविष्य की योजनाएं.

Droupadi Murmu, जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को श्री जगन्नाथ मंदिर और एक आध्यात्मिक केंद्र की जमशेदपुर में आधारशिला रखेंगी. इस मौके पर ‘भूमि पूजन’ भी किया जाएगा. श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

भूमि पूजन के साथ होगी परियोजना की औपचारिक शुरुआत

एस.के. बेहरा ने बताया कि राष्ट्रपति मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगी, जिससे न्यास की एक महत्वपूर्ण परियोजना की औपचारिक शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि अंतिम मंदिर संरचना को पूरा होने में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा, लेकिन न्यास ने आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता दी है, ताकि वह पहले कार्य करना शुरू कर सके.

Also Read: देवघर में माफियाओं का नया जुगाड़: पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रैक्टर पर बिछाई पुआल, नीचे मिला अवैध बालू!

शोधार्थियों और छात्रों के लिए बनेगा केंद्र

प्रबंध न्यासी ने बताया कि जमशेदपुर का यह आध्यात्मिक केंद्र शोध विद्वानों और छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां आध्यात्मिक विज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर अध्ययन व शोध को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे युवाओं को भविष्य के लिए नैतिक और बौद्धिक आधार मिल सके.

2.5 एकड़ में बनेगा पत्थर का भव्य मंदिर

एस. के. बेहरा ने बताया कि 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मंदिर का निर्माण पूरी तरह पत्थर से किया जाएगा. मंदिर की संरचना में उत्कृष्ट शिल्प कौशल और पारंपरिक मंदिर वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी. आध्यात्मिक केंद्र और मंदिर के गर्भगृह को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

राज्यपाल रहते आवंटित हुई थी जमीन

बेहरा ने बताया कि इस परियोजना की जड़ें उस समय से जुड़ी हैं, जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं, उसी दौरान इस परियोजना के लिए भूमि का मूल रूप से आवंटन किया गया था. अब राष्ट्रपति के रूप में उनके हाथों आधारशिला रखे जाने से परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है.

Also Read: प्रभात खबर का असर: DMFT मामले में केंद्र ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट, अब नपेंगे अफसर!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >