Jamshedpur news.
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साकची स्थित सीजीपीसी के कार्यालय में संचालित नि:शुल्क श्रीगुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में डॉ हरप्रीत सिंह (यूरोलॉजिस्ट) ने अपनी सेवाएं देने की शुरुआत की है. वे हर शनिवार को दोपहर 12 से एक बजे तक मरीजों की जांच करेंगे. इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा डॉक्टर हरप्रीत सिंह को सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ हरप्रीत सिंह ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चलायी जा रही ओपीडी एवं भविष्य में अस्पताल बनाने की योजना का जोरदार स्वागत किया और भविष्य में सेंट्रल कमेटी को समय-समय पर हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंचल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिला, गुरनाम सिंह, सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, परविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
