जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से अप्रैल महीने में अंडर-14 व अंडर-17 जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उक्त फैसला रविवार को तुलसी भवन में हुई पूर्वी सिंहभूम जिला कैरम एसोसिएशन की बैठक में ली गयी. मौके पर खेल शिक्षिका सुप्रिया दुबे, स्नेहा व एकता मंडल को कमेटी की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया. साथ ही तीनों खेल शिक्षिका को जिला कैरम कमेटी में शामिल किया गया. बैठक में पूरे जिले में कैरम के विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. बैठक में संरक्षक अजय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, सचिव गोपी राव, उपाध्यक्ष वाल्मीकी सिंह, संयुक्त सचिव अरुण कुमार, कुंदन कुमार चंद्रा, सुचिंदर सिंह, प्रदीप मुखर्जी, वेणुगोपाल राव, मनोज सिंह, इकबाल सिंह, गोविंद मुखी, नीरज यादव, मो वसीम व अन्य लोग मौजूद थे.
District carrom tournament at month of april : जिला स्तरीय अंडर-14 व अंडर-17 कैरम प्रतियोगिता अप्रैल में

District carrom tournament at month of april : जिला स्तरीय अंडर-14 व अंडर-17 कैरम प्रतियोगिता अप्रैल में
Copied link
पूर्वी सिंहभूम जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से अप्रैल महीने में अंडर-14 व अंडर-17 जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.