जिला प्रशासन के शिविर में पहुंचीं 15 शिकायतें, दो का निष्पादन

झारसुगुड़ा के कोलाबीरा में आयोजित जन शिकायत शिविर में जिलाधीश ने 15 शिकायतों की सुनवाई की और दो का मौके पर ही समाधान किया।

झारसुगुड़ा: कोलाबीरा ब्लॉक कार्यालय परिसर में जिलाधीश कुणाल मोतिराम चव्हाण की अध्यक्षता में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई शिविर सोमवार को आयोजित हुआ. जिलाधीश ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुना तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

शिविर में कुल 15 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 11 व्यक्तिगत तथा चार सामूहिक शिकायतें थीं. रेडक्रॉस से सहायता के लिए एक आवेदन मिला. दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. इसके अलावा रेडक्रॉस निधि से एक जरूरतमंद को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी.

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, मकान क्षति एवं मुआवजा, अतिक्रमण तथा पेयजल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित शिकायतें पहुंचीं. जिलाधीश ने सभी मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

इस शिविर में उप-जिलापाल सव्यसाची पंडा, कोलाबीरा तहसीलदार, जिला परिषद के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी सूर्यांशु रुट, शिकायत निवारण शाखा के सहायक जिलापाल मृत्युंजय सबर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >