Jamshedpur News : हिमांशु हत्याकांड को लेकर डीआइजी ने अधिकारियों से कही ये बात...

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा करते हुए डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए हैं।

Jamshedpur News : कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत हिमांशु हत्याकांड से जुड़ी टीम के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने केस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. डीआइजी ने बताया कि हिमांशु हत्याकांड में गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटायें, ताकि दोषियों को सजा दिलायी जा सके. इसके अलावा इस मामले में फरार अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. केस की जांच के लिए अनुसंधानकर्ता के साथ सहायक अनुसंधानकर्ता बनायें, ताकि साक्ष्य जुटाने में आसानी हो सके.

सफेदपोश पर रखें नजर, बदमाशों का ब्योरा करें इकट्ठा

डीआइजी ने निर्देशित किया है कि वैसे सफेदपोश को चिह्नित करें, जो पर्दे के पीछे रहकर अपराध को बढ़ावा देते हैं. वहीं, उनसे जुड़े वैसे बदमाश जो छोटी-मोटी रकम पर अपराध को अंजाम देते हैं, उन्हें भी चिह्नित करें. जेल के अंदर और बाहर रह रहे बदमाशों की सूची बनाकर उनपर निगरानी रखें.

सूचना तंत्र करें मजबूत, टीम बनाकर करें काम

बैठक के दौरान कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने साफ किया कि किसी क्षेत्र में घटना होने पर सिर्फ वहां के थानेदार व पुलिस ही नहीं बल्कि आसपास क्षेत्र की पुलिस भी जांच में सहयोग करेगी. टीम बनाकर काम करें, ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके. उन्होंने कहा कि सूचनातंत्र को मजबूत करें. क्षेत्र के बदमाश समेत अवैध कारोबारियों पर नजर रखें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें. डीआइजी ने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

चापड़बाजी पर लगायें लगाम

कोल्हान डीआइजी ने कहा कि चापड़बाजों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें. रात्रि गश्ती के अलावा शाम के वक्त क्षेत्र में गश्ती तेज रखें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >