गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ : ढोल-नगाड़ों के बीच राहरगोड़ा में Max’s Boys Club ने दी बप्पा को विदाई

रहरगोड़ा में Max’s Boys Club द्वारा आयोजित गणेश पूजा का समापन गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ हुआ. ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने बप्पा को नम आँखों से विदा किया.

जमशेदपुर : आंखों में आस्था, दिल में भक्ति और जुबां पर एक ही जयकारा—“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...” रहरगोड़ा में ऐसा ही भक्तिमय नजारा देखने को मिला. Max’s Boys Club की ओर से आयोजित गणेश पूजा का समापन गणपति बप्पा के भव्य विसर्जन के साथ हुआ. ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में क्लब के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए. बप्पा को विदाई देने के दौरान पूरा क्षेत्र गणपति के जयकारों से गूंज उठा.

ढोल-नगाड़ों पर थिरके श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा रहरगोड़ा

गणपति बप्पा की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. विसर्जन यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. बच्चे, युवा और बड़े सभी बप्पा की भक्ति में रंगे नजर आये. गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं के चेहरे पर बप्पा की विदाई का भावुक पल था, तो अगले वर्ष उनके फिर से आने की उम्मीद भी साफ नजर आ रही थी.

पूजा से लेकर प्रसाद वितरण तक दिखी लोगों की भागीदारी

Max’s Boys Club के सदस्यों ने बताया - गणेश पूजा के दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला. पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. क्लब की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया गया.

श्रद्धा के साथ दी बप्पा को अंतिम विदाई

विसर्जन यात्रा के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बप्पा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. साथ ही अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की प्रार्थना की. बप्पा की विदाई के साथ उत्सव भले ही थम गया, लेकिन “गणपति बप्पा मोरया” की गूंज और भक्ति का उत्साह लोगों के दिलों में लंबे समय तक बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >