Jamshedpur news. जेम्को के दो स्कूलों में जलापूर्ति की विधायक से मांग

दोनों ही विद्यालयों में जुस्को का पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक : करनदीप

Jamshedpur news.

जेम्को के उत्क्रमित विद्यालय कालीमाटी आजाद बस्ती एवं महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी की घोर समस्या बनी हुई है. समाजसेवी करनदीप सिंह ने शनिवार को विधायक पूर्णिमा साहू को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की. कहा कि दोनों ही विद्यालयों में जुस्को का पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक है. बताया कि विद्यालय के बगल से जुस्को के पानी की पाइप गयी है, आसपास के घरों में जुस्को ने पानी कनेक्शन भी दिया है. वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दोनों ही विद्यालयों में डीप बोरिंग करानी जरूरी है. विधायक पूर्णिमा साहू ने समस्याओं के समाधान का उचित आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >