टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की मांग

टाटानगर स्टेशन के आस-पास, खासमहल और लाल बिल्डिंग के पास स्थित होटलों व ठेला-खोमचा में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच कराने की मांग टाटानगर मंडल कांग्रेस समिति ने की है. इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सिविल सर्जन ऑफिस में एसीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा.

जमशेदपुर :

टाटानगर स्टेशन के आस-पास, खासमहल और लाल बिल्डिंग के पास स्थित होटलों व ठेला-खोमचा में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच कराने की मांग टाटानगर मंडल कांग्रेस समिति ने की है. इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सिविल सर्जन ऑफिस में एसीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा. आरोप है कि वहां बिकने वाले खाद्य पदार्थ मानक विहीन तेल से बनाये जाते हैं. जो आम लोगों के लिए खतरनाक है. प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव भरत सिंह, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, वरिष्ठ जेएमएम नेता राजकुमार सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष मिठू अग्रवाल, मंडल महासचिव सुदर्शन मिश्रा, लोको पंचायत महासचिव अरुण सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >