Jamshedpur News : दलमा के दैनिक वन कर्मचारियों को बैठाया गया, विरोध में सभी श्रमिकों ने बंद किया काम

दलमा अभ्यारण्य में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आंदोलन तेज, वन विभाग पर प्रताड़ना का आरोप.

दलमा अभ्यारण्य में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का आंदोलन तेज, वन विभाग पर प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur News : दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण्य में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और वन विभाग के बीच विवाद गहरा गया है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि अपनी मांगों को लेकर यूनियन बनाने और डीएफओ को ज्ञापन सौंपने के बाद उनसे जुड़े श्रमिकों को काम से हटाया जा रहा है. कर्मचारियों के अनुसार, पहले खिरोध सिंह को काम से बैठाया गया, फिर यूनियन गठन के बाद महेश माहली और बाद में मंगल सिंह को भी काम से हटा दिया गया. इसके विरोध में सभी श्रमिकों ने सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया है.

कर्मचारियों का कहना है कि उनसे दिन-रात काम लिया जाता है, कई बार 12 घंटे से अधिक ड्यूटी करायी जाती है, लेकिन वेतन सिर्फ 26 दिनों का मिलता है. उन्हें पीएफ, ईएसआई, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा जैसी किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं दिया जाता. यूनियन ने ड्यूटी के दौरान घायल हुए विक्रम हांसदा के इलाज की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी उठाया है.दलमा वन श्रमिक यूनियन ने खिरोध सिंह, महेश माहली और मंगल सिंह को तत्काल काम पर वापस लेने, सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने और रात में अधिकारियों या सरकारी गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है. यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक डीएफओ के साथ वार्ता कर समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >