टेल्को : अबीर नहीं देने पर दुकान में तोड़ फोड़, दुकानदार जख्मी

टेल्को : अबीर नहीं देने पर दुकानदार को पीटा

जमशेदपुर

टेल्काे के सुदीप चैल को खडंगाझार के पिंटू गांगुली और मंटू महतो एवं उसके दोस्ताें ने मिल कर पिटा. दुकान में रखे सामान की ताेड़ फोड़ की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. सुदीप चैल ने टेल्को थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराया है. घटना 25 मार्च की है. सुदीप ने बताया कि वह 25 मार्च को अपनी दुकान बंद कर रहा था. उसी दौरान पिंटू गांगुली मंटू महतो एवं कुछ अन्य युवक शराब की नशे में आये और दुकान से अबीर देने को कहा. लेकिन दुकान बंद होने के कारण उसने अबीर देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर उन लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी. उन दोनों के साथ मौजूद लोगों ने दुकान के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सुदीप ने बताया कि उन्हें अंदरुनी चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >