स्मार्ट बाजार से 2.50 लाख रुपये के सामान की चोरी, ग्राहक पर दर्ज हुआ केस

Crime News: स्मार्ट बाजार में खरीदारी करने आया ग्राहक स्टोर के कर्मियों की नाक के नीचे से 2.50 लाख रुपये का सामान की चोरी कर भाग गया. स्टोर के मैनेजर ने मामले में ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

Crime News: जमशेदपुर जिले के मानगो थानांतर्गत स्मार्ट बाजार से 2.50 लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है. मामला प्रकाश में आते ही स्मार्ट बाजार के कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. मामले में स्टोर मैनेजर प्रियदर्शी ने मानगो थाना में एक ग्राहक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

खरीदारी करने आया और उड़ा दिया लाखों का सामान

स्टोर मैनेजर प्रियदर्शी स्टोर में आये ग्राहक ज्योर्तिमय विश्वास के खिलाफ 2.50 लाख रुपये के सामान की चोरी करने का केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मानगो पुलिस ने बताया कि ज्योर्तिमय विश्वास ग्राहक बनकर सामान की खरीदारी करने के लिए स्मार्ट बाजार में गया था. उसके बाद वह करीब 2.50 लाख रुपये के सामान की चोरी की.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज से सामने आयी सच्चाई

चोरी इतनी सफाई से की गयी कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. जब स्टोर में सामान कम पाया गया, तो उसकी छानबीन शुरू हुई. सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो ज्योर्तिमय विश्वास सामान की चोरी करते पाया गया. इसके बाद मानगो पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज कराया गया. पुलिस ने बताया कि स्टोर मैनेजर के बयान पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति भवन के आमंत्रण पत्र में झारखंड की झलक, रात्रि भोज में भी बिखरेगी झारखंडी खुशबू

VIRAL VIDEO: घुटने भर पानी में घुसकर स्कूल जा रहे बच्चे, क्या किसी को नहीं है इनकी फिक्र?

खुशखबरी: रांची से पुरी के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई नयी ट्रेनों का भी तोहफा, देखिए सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >