इंटर स्टेट लूट-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 गिरफ्तार

Crime News Jamshedpur: लूट और छिनतई के इंटर स्टेट गिरोह का जमशेदपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में सिदगोड़ा में महिला से कंगन छिनतई, टेल्को में दो महिलाओं से चेन छिनतई, सिदगोड़ा में गृह लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि सिदगोड़ा गृह लूट कांड में हरपाल सिंह, हरप्रीत, राहुल रजक, मनप्रीत ने अंजाम दिया था.

Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना धनबाद निवासी माइकल मोर्बिन डांस उर्फ पीयूष सिंह है. उसके साथ गिरफ्तार अन्य सदस्यों में गोलमुरी निवासी हरपाल सिंह उर्फ गबरू, राहुल रजक, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह उर्फ विशाल, सिदगोड़ा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और मनप्रीत सिंह शामिल हैं.

धनबाद और दिल्ली में भी वारदात को दे चुके हैं अंजाम

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जमशेदपुर के अलावा धनबाद, दिल्ली और अन्य शहरों में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. गिरोह के सदस्यों से हथियार, गोली, डिफेंस स्प्रे, चापड़, लोहे का रॉड और घटनाओं में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गयी है. शनिवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नीलडीह के पास छापेमारी की गयी, जहां गिरोह किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा था. छापेमारी के दौरान सातों आरोपियों को पकड़ा गया.

कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में सिदगोड़ा में महिला से कंगन छिनतई, टेल्को में दो महिलाओं से चेन छिनतई, सिदगोड़ा में गृह लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि सिदगोड़ा गृह लूट कांड में हरपाल सिंह, हरप्रीत, राहुल रजक, मनप्रीत ने अंजाम दिया था. वहीं सिदगोड़ा और टेल्को में हुई छिनतई मामले में पीयूष सिंह, हरपाल,हरप्रीत और मनप्रीत शामिल था. सिटी एसपी ने बताया कि हरप्रीत सिंह चोरी या लूटे गये माेबाइल या गहने की बिक्री को लेकर ग्राहक भी उपलब्ध कराता था. उसने सिदगोड़ा के एक सोना कारोबारी का नाम भी पुलिस को बताया है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरोह की भूमिका और कार्यविभाजन

  • माइकल मोर्बिन डांस उर्फ पीयूष सिंह – गिरोह का सरगना, वारदातों की योजना बनाता था.
  • हरपाल सिंह उर्फ गबरू – जमशेदपुर में घटनाओं की रेकी और तैयारी करता था.
  • हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी – गिरोह को हथियार और ग्राहक उपलब्ध कराता था. चोरी और लूट के सामान को ठिकाने लगाने का काम करता था.
  • राहुल रजक, मनप्रीत सिंह व गुरजीत सिंह गिरोह के सदस्य, सीधे वारदातों में शामिल रहते थे.

इसे भी पढ़ें

बिरसा मुंडा के आंदोलन में डोंबारी में शहीद हुईं थीं ये 3 आदिवासी वीरांगनाएं

झारखंड को मिला देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी का सम्मान, रांची में मना जश्न

इचा खरकई बांध परियोजना का विरोध तेज, ग्रामीण बोले- आदिवासियों के अस्तित्व व जमीन पर हमला कर रही सरकार

Jamshedpur News: ऑडियो वायरल होने के बाद सोनारी प्रधान के खिलाफ संगत में रोष, सीजीपीसी ने लिखवाया इस्तीफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >