जुगसलाई : पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, युवक गंभीर (पढ़ी खबर)

जुगसलाई : पुरानी विवाद को लेकर मारपीट, युवक गंभीर

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड निवासी अलतमस और उसके पिता शौकत अली पर रविवार सुबह पड़ोसी आशिफ, आसिम और नासिम ने हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अलतमस को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. बताया गया कि दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. सुबह शौकत अली अपने घर के सामने लगी लकड़ी की सीढ़ी बनवा रहे थे. इसी दौरान अचानक आशिफ ने गाली-गलौज शुरू कर दिया. उन्होंने उसका विरोध किया, तो सबने मिलकर उस पर ईंट से हमला कर दिया. घर में घुस कर मारपीट भी की. घटना के बाद आस पास के लोगों ने मामले को शांत कराया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >