बर्मामाइंस : होली के दौरान चंदा मांगने का विरोध करने पर की मारपीट, महिला समेत कई जख्मी

बर्मामाइंस : नशे की हालत में रुपये मांगने का विरोध करने पर मारपीट, महिला समेत कई जख्मी

नशे में धुत युवकों ने चाकू और लाठी- डंडे से किया हमला, थाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे बस्तीवासी

(फोटो – 27 बर्मामाइंस 1,2 )

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी में होली के दिन (25 मार्च को) चंदा मांगने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया. इसके बाद नशे में धुत्त युवकों ने लाठी- डंडा और चाकू से कॉलोनी के युवक और बीच- बचाव कर रहीं महिलाओं पर हमला कर दिया. जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गये. घायलों में मनीष, राजा, रिंकू देवी, मालती देवी, मुन्नी देवी, पूजा, कविता, बेबी समेत कई महिलाएं शामिल हैं.सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया तथा घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया. घटना के बाद आक्रोशित बस्तीवासी बर्मामाइंस थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

घटना के संबंध में महिलाओं ने बताया कि सोमवार (25 मार्च) को ऊपर टोला के कुछ लड़के ढोल बाजा के साथ बस्ती पहुंचे और लोगों से जबरन चंदा मांगने लगे. इस दौरान मनीष नामक युवकने रुपये देन से इंकार कर दिया. उसके बाद उन लोगों ने मनीष के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान मनीष का भाई समेत कई लोग मौके पर जुट गये. शोर सुन कर बस्ती की महिलाओं एवं युवकों ने बीच- बचाव करने का प्रयास किया. लेकिन थोड़ी ही देर में पप्पू, अशोक यादव, संतोष यादव, मझला, आकाश, ऋतिक, छोटू, रंजीत समेत 10-12 लोग पहुंचे और डंडा व चाकू से हमला कर कर दिया. जिसमें कई महिलाएं जख्मी हो गयीं. बस्तिवासियों का आरोप है कि युवक नशे की हालत में होली के नाम पर रुपये मांग रहे थे. विरोध करने पर मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >