नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर बेच रहे थे नकली शराब, मिनी फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तुरियाबेड़ा में नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जहां से भारी मात्रा में नकली शराब और उसे बनाने की सामग्री जब्त की गई है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

अवैध और जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा इलाके में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया.

अर्धनिर्मित मकान में चल रहा था कारोबार

गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में गठित टीम ने संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में अचानक दबिश दी. छापेमारी के दौरान मौके से 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब बरामद की गई. इसमें करीब 70 लीटर शराब रंगीन ड्रमों में रखी हुई थी, जबकि 18 लीटर शराब दो कार्टन में बोतलबंद मिली.

छापेमारी के दौरान टीम को शराब बनाने और उसे बाजार में बेचने के लिए तैयार करने वाली कई सामग्री भी मिली. इसमें सीलिंग कॉर्क, बोतलों के ढक्कन, खाली बोतलें और शराब में रंग व फ्लेवर मिलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल शामिल हैं.

नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचने की थी तैयारी

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार अर्धनिर्मित मकान में घटिया किस्म की शराब तैयार कर उसे नामी-गिरामी ब्रांड की बोतलों में भरकर बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी. लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई की.

मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी के बाद आरोपी फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >