Jamshedpur News : जिला सर्विलांस विभाग में बनाया गया कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी मेडिकल टीम

दुर्गा पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. विभाग के द्वारा दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर नदी घाट के साथ चौक-चौराहों पर एंबुलेंस सहित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गयी है.

Jamshedpur News :

दुर्गा पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. विभाग के द्वारा दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर नदी घाट के साथ चौक-चौराहों पर एंबुलेंस सहित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गयी है. इसके साथ ही उनको मॉनिटरिंग करने के लिए जिला सर्विलांस विभाग साकची में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिसमें जिला सर्विलांस विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी के साथ एंबुलेंस तैनात रहेगी.

इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. टीम में डॉक्टर के साथ आवश्यक दवा व एंबुलेंस तैनात रहेगी. इसके साथ ही जिला सर्विलांस विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वहां से मेडिकल टीम भी भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >