बांग्लादेश मामले में कांग्रेस की चुप्पी खतरनाक : राजीव रंजन सिंह

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जानलेवा हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए. उन्होंंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इन मामलों की निंदा करने की बजाय, अनर्गल बयानबाजी कर देश में माहौल को खराब करने की साजिश रच रहे हैं.

जमशेदपुर :

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जानलेवा हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए. उन्होंंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इन मामलों की निंदा करने की बजाय, अनर्गल बयानबाजी कर देश में माहौल को खराब करने की साजिश रच रहे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनके घरों को लूटा जा रहा है, आग के हवाले किये जा रहा है. कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं पर अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर जाकर बयान देने के लिए कहना चाहिए. कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार को भी इस मामले में अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए. बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर यदि कांग्रेस के नेताओं को बोलने की हिम्मत नहीं है, तो उन्हें भारत की जनता से वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >