Jamshedpur News : कांग्रेस के प्रभारी पहुंचे शहर, जिला अध्यक्ष को लेकर किया मंथन

Jamshedpur News : कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक और गुजरात के विधायक अनंत पटेल फिर शहर पहुंच गये हैं.

74 से अधिक नेताओं ने पेश की दावेदारी

Jamshedpur News :

कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक और गुजरात के विधायक अनंत पटेल फिर शहर पहुंच गये हैं. उनके यहां आते ही गांव से लेकर शहर तक जिला अध्यक्ष के चुनाव और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मंथन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए 74 से अधिक लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है. इस बीच पर्यवेक्षक अनंत पटेल का जमशेदपुर सर्किट हाउस आगमन पर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

मौके पर जिला अध्यक्ष उम्मीदवार राकेश तिवारी, प्रिंस सिंह, राकेश साहू, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. स्वागत कार्यक्रम के बाद अनंत पटेल प्रखंडों के दौरा पर निकल गये. बहरागोड़ा, जुगसलाई, जमशेदपुर ग्रामीण एवं पोटका प्रखंड का उन्होंने दौरा किया. शुक्रवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के अलावा मानगो, गोलमुरी एवं बिरसानगर का दौरा करेंगे. शनिवार को वे साकची, टेल्को में बैठक करेंगे और फिर 14 सितंबर को लौट जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >