Jamshedpur news. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की टाटानगर मंडल की बैठक

दक्षिण सुसनीगडिया, उत्तरी सुसनीगडिया, पूर्वी कीताडीह पंचायत कमेटी का गठन पंचायत में जाकर करें

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार टाटानगर मंडल कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर शामिल हुए. जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टाटानगर मंडल कांग्रेस के अन्तर्गत दक्षिण सुसनीगडिया, उत्तरी सुसनीगडिया, पूर्वी कीताडीह पंचायत कमेटी का गठन पंचायत में जाकर करें, संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान दें, पंचायतों में आने वाले बूथों का गठन करें, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार बीएलए 2 का चयन करें और बीएलए 2 का फॉर्म भरें. आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित है. इसमें प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व्याख्यान देंगे. प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाए, जनता को समस्याओं को संकलित करें, मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग में आवाज को बुलंद कर समस्या समाधान करायें. इस अवसर पर मुन्ना मिश्र, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, आशीष ठाकुर, अमरजीत नाथ मिश्र, सुरज मुंडा, राजेन्द्र सिंह नेताजी, अपर्णा गुहा, सेवादल के हरि सामद, रंजन सिंह, मो. कमाल, शैलेश मिश्रा, दक्षिण सुसनीगडिया पंचायत अध्यक्ष रवि करूवा, पूर्वी किताडीह पंचायत मनोज कुमार पासवान, ओम प्रकाश, मो. चांद, शुभम झा, राजेश कुमार दुबे, शैलेंद्र कुवर, अजय ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हुए. राजेन्द्र सिंह नेताजी महामंत्री को करनडीह-घाघीडीह मण्डल में संगठन निर्माण कार्य हेतू दिन-रात कैम्प कर पंचायत कांग्रेस कमिटी एवं बूथ कमिटी, बीएलए 2 निर्माण करने हेतू दायित्व से जोड़े गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradip chandra keshav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >