00 कांग्रेस के प्रदेश महासचिव का नागरिक अभिनंदन

छोटा गोविंदपुर स्थित श्री कृष्ण सेवा संस्थान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव विजय यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर छोटा गोविंदपुर स्थित श्री कृष्ण सेवा संस्थान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव विजय यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विजय यादव को अंगवस्त्र, गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राजकुमार यादव व संचालन सचिव मंजीत यादव ने किया. विजय यादव टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और भारतीय ओबीसी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं. अपने संबोधन में विजय यादव ने कांग्रेस के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया. साथ ही हर किसी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिया. इस मौके पर जितेंद्र यादव, भरत यादव, संतोष यादव, अभिषेक कुमार, विजय कुमार राय, कमलेश यादव, शास्त्री कुमार व नवीन यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >