टाटानगर स्टेशन से बाबा नगरी के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन से 26 कांवरियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर के लिए रवाना हुआ. कई वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को निभाते हुए शिवभक्तों में गहरा उत्साह देखा गया.

जमशेदपुर : सावन की दूसरी सोमवारी पर रायरंगपुर बाजार कांवर संघ के करीब 26 कांवरियों का जत्था टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन से बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ. संघ की ओर से कई वर्षों से सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने की परंपरा निभाई जा रही है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कांवरियों में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला.

कांवियरियों ने लगाए भाेले के जयकारे

टाटानगर स्टेशन पर रवाना होने से पहले कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए. इस दौरान सभी कांवरियों के हाथों में तिरंगा झंडा नजर आया. जत्थे में दीपक राम, मुकेश जोशी, विकास राम, संदीप शर्मा, प्रेम जयराम, बबलू पोद्दार समेत अन्य कांवरिया शामिल थे. सभी कांवरिया बाबानगरी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surjan singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >