Jamshedpur News : टेल्को थाने में बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत, पुलिस ने की जांच

Jamshedpur News : सालगाझड़ी फ्लाई ऐश पौंड के पास शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा व पोस्टर-बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

Jamshedpur News :

सालगाझड़ी फ्लाई ऐश पौंड के पास शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा व पोस्टर-बैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया था. बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सदस्यों ने सोमवार को इसकी लिखित शिकायत टेल्को थाना में की और असामाजिक तत्वों का पर कार्रवाई करने की मांग की.

ट्रस्टी रामसिंह मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर रात में नियमित गश्ती करने व अनावश्यक जमावड़ा पर रोक लगाने की मांग की. दोपहर में टेल्को थाना की पुलिस सालगाझड़ी स्थित प्रतिमा स्थल पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखी. प्रतिनिधिमंडल में रामसिंह मुंडा, रूद्रो मुंडा, प्रकाश सांडिल, राम मुखी, बबलू करूआ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >