Jamshedpur News : विसर्जन घाटों का मार्ग नहीं बदलें कमेटियां, घाटों पर जिम्मेदारी संभालेंगे केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी

Jamshedpur News : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने शहर के विभिन्न पूजा समितियों के शोभायात्रा में सहयोग एवं सुगमता से विसर्जन संपन्न कराने को लेकर टीम का गठन किया है.

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने विभिन्न समितियों के बीच फर्स्ट एड किट का किया वितरण

Jamshedpur News :

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने शहर के विभिन्न पूजा समितियों के शोभायात्रा में सहयोग एवं सुगमता से विसर्जन संपन्न कराने को लेकर टीम का गठन किया है. महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि शोभा यात्रा के मार्गों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया गया है. मुख्य मार्गों पर समिति के पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे, जिसमें महासचिव आशुतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नॉर्थ जोन प्रभारी नीरज सिंह, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, सामंतो कुमार, अतुल प्रभात, नंदलाल सिंह, संजीव कुमार, राजेश राय जिम्मेदारी संभालेंगे. केंद्रीय समिति की ओर से विभिन्न घाटों पर फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गयी है. जिसका वितरण पूजा समितियों के बीच किया गया. घाटों की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय समिति ने सभी समितियां से अपील की है कि पूरी सावधानी के साथ सभी लोग विसर्जन करेंगे. समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया है और खामियों को दूर करने के लिए प्रशासन से बात की है.

विसर्जन घाटों के लिए नियुक्त किये गये जिम्मेदार

महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि साकची सुवर्णरेखा घाट में रामबाबू सिंह, प्रमोद तिवारी, भीष्म सिंह, अशोक सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, मनवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, डिमना लेक में अर्जुन शर्मा, सुनील सिंह, अपूर्व पाल, संतोष कुमार, अर्जुन राना, राजेश सिंह, पांडेय घाट में ओम्यो ओझा, नंदजी सिंह, शंभू मुखी, संतोष कुमार, अशोक पांडे, बारीडीह घाट में राघवेंद्र मिश्रा, विनय तिवारी, रमेश कुमार, हुरलुंग घाट में प्रदीप दास, अश्विनी मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, मनीष कुमार, वेली बोधन बाला घाट में परमात्मा मिश्रा, मिक्की सोनकर, शौभिक ओझा, रवि भुइयां, झुरन मुखर्जी, बड़ौदा घाट में शिव शंकर सिंह, विजय कुमार, सरजामदा तालाब में राम प्रसाद जायसवाल, दोमुहनी घाट में जयप्रकाश शुक्ला, मनदीप गिल, किशोर साहू, नया पुल घाट में अभिषेक कुमार, दीपक यादव, विजय वर्धा, हर्ष नायडू, कदमा सब स्टेशन घाट में दिवाकर सिंह, सुरजीत चौधरी, रोहन कुमार, दीपू सिंह, कदमा सती घाट में धर्मेंद्र प्रसाद, पीएस माथुर, राहुल कुमार, बंटी गुप्ता, राज गुप्ता, कमल राठौर, गोविंदपुर तालाब में रुद्र प्रताप सिंह, नरवा घाट पर प्रसेनजीत भौमिक, अनमोल वर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >