आज होगी मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा, मिलेंगे 48 हजार रुपये

झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आज आयोजित होगी. सफल छात्रों को 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

JAC की ओर से मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (CMMS) 2026 का आयोजन शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. इसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

जैक के अनुसार, परीक्षा दो चरणों में होगी. पहले चरण में मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और दूसरे चरण में शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) आयोजित होगी. दोनों पेपर में 90-90 MCQs होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक मार्क्स निर्धारित है. इस तरह परीक्षा कुल 180 मार्क्स की होगी. परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे पहले पहुंचाए जाएंगे.

सफल छात्रों को हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी. इस प्रकार चार वर्षों में प्रत्येक चयनित छात्र-छात्रा को कुल 48 हजार रुपये मिलेंगे.

योजना के तहत हर वर्ष राज्यभर से 5,000 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाता है. प्रत्येक जिले से अधिकतम 400 विद्यार्थियों के चयन का प्रावधान है. छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं. छात्रवृत्ति का लाभ अगले वर्षों तक जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

यहां बनाए गये हैं परीक्षा केंद्र

  1. डीबीएमएस गर्ल्स हाईस्कूल.
  2. राजस्थान विद्या मंदिर हाईस्कूल, साकची.
  3. टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस-टू हाईस्कूल, कदमा.
  4. सेंट्रल करीमिया, साकची.
  5. सीतारामडेरा प्लस-टू हाईस्कूल.
  6. हरिजन हाईस्कूल, भालुबासा.
  7. गुरु नानक हाईस्कूल, मानगो.
  8. कबीर मेमोरियल उर्दू हाईस्कूल, जाकिरनगर.
  9. शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल, साकची.
  10. गुरु नानक हाईस्कूल, साकची.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >