टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हादसा : मुआवजे की राजनीति, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, फोर्स तैनात

टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुए हादसे ने कंपनी में तनाव बढ़ा दिया है. मुआवजे को लेकर हुई बातचीत के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स तैनात की गई है.

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में विस्तारिकरण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बागबेड़ा के सीपी टोला निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से कंपनी परिसर में मातम और आक्रोश का माहौल तो पहले से ही था, लेकिन अब इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है.


फोर्स तैनात.

भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुआवजे को लेकर चल रही वार्ता के दौरान राजनीतिक दलों के बीच गतिरोध उत्पन्न हो गया. इसी दौर में मुआवजे की राजनीति को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. इस घटना बाद कंपनी परिसर और आसपास का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है. इसे नियंत्रित करने के लिए फोर्स तैनात कर दिया गया है.

आला अधिकारियों के न पहुंचने से आक्रोश

गेट जाम करने की चेतावनी परिजनों और नेताओं का कहना है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद अभी तक कंपनी का कोई भी आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों का गुस्सा और फूट पड़ा है. स्थिति को बिगड़ता देख नेताओं और समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर ठोस वार्ता नहीं करते हैं, तो कंपनी का मुख्य गेट पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >