Cisce zonal handball: जोनल हैंडबॉल टूर्नामेंट शुरू, 1,000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

जमशेदपुर में सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. इसमें 20 स्कूलों के 1,000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. जानें पूरी जानकारी यहां.

आरएमएस हाई स्कूल (बालीचेला) की मेजबानी में सोमवार से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीआइएससीइ जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गुलमोहर हाई स्कूल की प्राचार्या सह सीआईएससीइ जोनल को-ऑर्डिनेटर प्रीति सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच हसन इमाम, आरएमएस के अध्यक्ष संजय केडिया, ट्रस्टी आरके झुनझुनवाला, प्रबंधन प्रतिनिधि वंदना जैन और आरएमएस हाई स्कूल (खुंटाडीह) की प्राचार्या परिणीता शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया.

इससे पहले स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिमा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया. इस प्रतियोगिता में सीआइएससीइ से संबंधित 20 स्कूलों के लगभग 1,000 खिलाड़ी ( बालक-बालिका) हिस्सा ले रहे हैं. इस ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर जमशेदपुर जोन की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा, जो आगे रीजनल टूर्नामेंट में भाग लेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >