चीरंजीत प्रधान के हरफनमौला प्रदर्शन से विकास सीसी जीता

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 36 रन से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 36 रन से हराया. विकास सीसी की जीत के हीरो ऑलराउंडर चीरंजीत प्रधान (43 रन व 3 विकेट) रहे. विकास सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाये. विग्नेष कुमार ने 50 और चीरंजीत प्रधान ने 43 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर ब्लूज के दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने तीन व अभिजीत ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 126 रन ही बना सकी. ओम कुमार मेहता ने 33 रनों का योगदान दिया. विकास की ओर से चीरंजीत प्रधान ने तीन व बाबा त्रिलोकीनाथ ने एक विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >