एग्रिको समर में शामिल बच्चे हुए सम्मानित

जमशेदपुर. एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित 13 दिवसीय समर कैंप सोमवार को संपन्न हो गया

जमशेदपुर. एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित 13 दिवसीय समर कैंप सोमवार को संपन्न हो गया. इसमें बच्चे व अभिभावक सहित कुल 1300 लोगों ने हिस्सा लिया. समापन के अंतिम दिन बच्चों के लिए ग्रैंड पार्टी का भी आयोजन हुआ. समर कैंप में शामिल बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, सैलेश सिंह, अभिषेक अग्रवाल, वीपी सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन के सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >