मोबाइल की लत से बचें, पढ़ाई और खेलकूद पर दें ध्यान, जानें पुलिस ने बच्चों को क्या बताया

बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी स्कूल में पुलिस ने बच्चों को मोबाइल के संतुलित उपयोग और खेलकूद पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना की ओर से शुक्रवार को टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘बच्चों को मोबाइल की लत से बचने एवं हमारी जिम्मेदारियां’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को मोबाइल के संतुलित और जिम्मेदाराना इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया. पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा - वर्तमान समय में मोबाइल शिक्षा एवं आवश्यक जानकारी हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करने की अपील

हालांकि, इसका जरूरत से अधिक इस्तेमाल विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. उन्होंने बच्चों से मोबाइल का उपयोग आवश्यकता एवं उपयोगिता के अनुसार करने की अपील की. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा - विद्यार्थी मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से पढ़ाई एवं जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए करें. मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चे खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं.

गेमिंग में समय बर्बाद करने से बचने की सलाह

उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया और अनावश्यक गेमिंग में समय बर्बाद करने से बचने और खेलकूद के लिए समय निकालने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य मुकेश कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया. उन्होंने विद्यार्थियों से पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दिये गये मार्गदर्शन को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया. मौके पर एएसआई मुकेश शरण समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >