वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार (8 अगस्त) को जमशेदपुर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री शहर में कुल 1 घंटा 30 मिनट (दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक) रहेंगे. सोनारी हवाई अड्डा से सीएम सड़क मार्ग से सीधे उलियान के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां वे शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण और समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. डीसी और एसएसपी तैयारियों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौक-चौराहों और सीएम के कारकेड मार्ग पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किये गये हैं.
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 1 बजे : हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा, जमशेदपुर आगमन
दोपहर 1:05 बजे : सोनारी हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से उलियान के लिए प्रस्थान दोपहर 01:10 बजे : उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर आगमन
मुख्य कार्यक्रम : शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं आमसभा को संबोधित करना दोपहर 2 बजे : उलियान समाधि स्थल से प्रस्थान
दोपहर 2:10 बजे : परिसदन (सर्किट हाउस), जमशेदपुर आगमन दोपहर 02:25 बजे : परिसदन से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना
दोपहर 2:30 बजे : सोनारी हवाई अड्डा आगमन दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए वापसी
