बिष्टुपुर : आंगन में घाट बनाकर छठ व्रती ने दिया अर्घ

बिष्टुपुरमें घर में छठ व्रती ने दी अर्घ्य

फोटो- 14 छठ पूजा जमशेदपुर. बिष्टुपुर के रोड स्थित क्वार्टर पी-31 निवासी सह टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर शिवेश वर्मा के घर पर चैती छठ पूजा का आयोजन हुआ. रविवार को पूजा के पहले अर्घ के दिन घर के आंगन में अस्थायी घाट बनाया गया. आंगन को गोबर से लीप कर पूजा के स्थान को शुद्ध किया गया. उसके बाद छठ व्रती ने शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया. सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. इस मौके पर परिवार के सदस्य व आसपास की कई महिलाएं भी शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >