चेस : मनीष लाल और मयंक राज बने विजेता

आरके मिशन स्कूल, बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मयंक राज विजेता

जमशेदपुर. आरके मिशन स्कूल, बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मयंक राज विजेता व हरमन सिंह उपविजेता बने. सीनियर वर्ग में मनीष लाल चैंपियन और अनुज पोद्दार उपविजेता रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय कोच जयंत भुइंया, आरके मिशन के प्राचार्य ए दास, जयश्री बनर्जी, के रजनी, चंदन कुमार प्रसाद, अमन, शुभांगी चौबे व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान कुल पांच राउंड के मुकाबले हुए. इसके बाद विजेता व उपविजेता की घोषणा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >