गोलमुरी: कार सवार युवकों को पुलिस ने छोड़ा, हंगामा करने वालों पर केस दर्ज

हंगामा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

जमशेदपुर. गोलमुरी स्लैग रोड में गुरुवार को दो बच्चे को धक्का मारने के मामले में पकड़े गये कार सवार तीन युवक मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मुजलिक अख्तर,मो. अरसलान अंसारी और जवाहरनगर निवासी इमरान अंसारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद देर रात छोड़ दिया. इस मामले में स्लैग रोड नेहरु कॉलोनी निवासी राजीव कुमार के बयान पर बलेनो कार ( जेएच05सीवाई 3448) के चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वान चलाकर धक्का मारने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दूसरी ओर, हादसा के बाद पुलिस के साथ उलझने पर गोलमुरी थाना में पदस्थापित अभय मिंज के बयान पर 50 से 60 महिला -पुरुष के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस पदाधिकारी का घेराव करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को स्लैग रोड में कार से धक्का लगने से दो लोग घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >