car of the candidates returning to Lohardaga after the exam Jamshedpur News : कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में रविवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पल में आग धूं-धूं कर जलने लगी
Jamshedpur News : कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में रविवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पल में आग धूं-धूं कर जलने लगी
घटना के कारण डोबो पुल पर लगा जाम, कार में सवार थे दो युवती और चार युवक, बाल-बाल बचे
Jamshedpur News :
कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में रविवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पल में आग धूं-धूं कर जलने लगी. कार में लोहरदगा के बालूमाथ के चार युवक और दो युवती सवार थे, सभी ने कार से निकलकर अपनी जान बचायी. घटना रात करीब आठ बजे की है. बीच सड़क पर कार में आग की ऊंची लपटें निकलने लगी, तो पीछे से आ रहे वाहनों के चक्के थम गये. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. पुलिस ने दमकल को सूचित किया, जिसके बाद झारखंड अग्निशमन की एक दमकल पहुंची. लेकिन, तबतक कार पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के कारण डोबो रोड (सोनारी पुल से करीब डेढ़ किमी तक) में करीब एक घंटे तक जाम लग गया. आग बुझने के बाद धीरे-धीरे वाहनों का परिचालन शुरू हो सका. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. हादसा के बाद कपाली ओपी की पुलिस ने कार को क्रेन से सड़क किनारे किया. जिसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका.
कार में सवार अभ्यर्थी ने कहा- कार की बोनट से निकला धुआं, जैसे ही बाहर निकले तो जलने लगी कार
कार में सवार लातेहार के बालूमाथ निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वे लोग उत्पाद विभाग की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने लोहरदगा से किराये की कार से आये थे. कार में चार युवक और दो युवती थी. सभी का सेंटर अलग-अलग जगह था. परीक्षा के बाद सभी लोहरदगा लौट रहे थे. कार का बोनेट गरम होने लगा, तो बस स्टैंड के पास करीब आधा घंटा कार खड़ी कर दी, जिसके बाद डोबो के रासते जाने लगे. कार की बोनेट से धुआं निकलने लगा, तो चालक बिनोद उरांव ने कार रोक दी और आनन-फानन में हम सभी कार से निकलकर सड़क किनारे चले गये. महज कुछ ही मिनटों में कार में आग लग गई. पंकज कुमार ने बताया कि हमलोगों ने लोहरदगा से दूसरी कार मंगायी है, उसी से वापस जायेंगे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.